अर्जेंटीना: एथेनॉल और बायोडीजल ब्लेंडिंग बढ़ाई, घरेलू सोयाबीन और मक्का के लिए मौका, भारत पर इसका असर

27-Mar-2026 08:20 PM

अर्जेंटीना: एथेनॉल और बायोडीजल ब्लेंडिंग बढ़ाई, घरेलू सोयाबीन और मक्का के लिए मौका, भारत पर इसका असर

★ अर्जेंटीना सरकार ने एथेनॉल ब्लेंडिंग 15% और बायोडीजल ब्लेंडिंग 20% तक बढ़ाने का फैसला किया है। यह फैसला कृषि और बायोफ्यूल सेक्टर के लिए अहम माना जा रहा है।

★ फरवरी में सोयाबीन क्रशिंग कम रही, जिससे सोया ऑयल और सोया मील की निर्यात के लिए उपलब्धता घट गई। ऐसे में सरकार का यह कदम समझदारी भरा माना जा रहा है।

★ एक तरफ क्रशिंग कम होने से सोयाबीन का स्टॉक बढ़ रहा है, वहीं ब्लेंडिंग बढ़ाकर इन स्टॉक्स के इस्तेमाल की योजना बनाई जा रही है। इससे देश में सोयाबीन की मांग बढ़ सकती है।

★ इससे मक्का और सोयाबीन दोनों को सपोर्ट मिलेगा और किसानों के लिए अच्छा मौका बन सकता है।

★ आगे चलकर सोया ऑयल की कीमतों में तेजी आ सकती है, क्योंकि सप्लाई कम है और घरेलू खपत बढ़ेगी।


भारत पर असर

★ अगर सोया तेल का निर्यात स्टॉक कम रहता है, तो भारत में आयात घट सकता है, जिससे घरेलू बाजार में असर दिख सकता है।

★ जो तेजी आनी थी, वह युद्ध के कारण पहले ही आ चुकी है। अब आगे व्यापार में सावधानी रखना जरूरी।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Argentina: Ethanol and Biodiesel Blending Increased, Opportunity for Soybean and Corn; Impact on India

★ The Argentine government has decided to increase ethanol blending to 15% and biodiesel blending to 20%. This move is being seen as a significant and strategic step for the country’s agriculture and biofuel sectors.

★ In February, soybean crushing in Argentina remained low, leading to reduced availability of soybean oil and soybean meal for exports. In this context, the government’s decision appears timely and well-planned.

★ On one hand, lower crushing has resulted in higher soybean stocks. On the other, increasing blending will help utilize these excess stocks, potentially boosting domestic demand for soybeans.

★ This policy is expected to support both corn and soybean markets, creating better opportunities for farmers and the processing industry.

★ Soybean oil prices may see an upward trend going forward due to tighter supply and higher domestic consumption.


Impact on India

★ If Argentina’s exportable soybean oil stocks decline, India may face reduced imports, which could impact the domestic market.

However, much of the expected price rise has already been factored in due to ongoing geopolitical tensions. Going ahead, trade should be approached with caution.