अमेरिका की कड़ी चेतावनी
07-Apr-2026 08:09 AM
अमेरिका की कड़ी चेतावनी
★ अमेरिका ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर वह मंगलवार रात (8 PM युरोपियन समय भारतीय समय कल सुबह 05:30 बजे) तक अमेरिका से समझौता नहीं करता, तो अमेरिका सिर्फ 4 घंटे में बड़े पैमाने पर हमले कर सकता है।
★ हमले में ईरान के पुल और बिजली संयंत्र पूरी तरह नष्ट किए जा सकते हैं।
★ कहा गया कि ईरान से Strait of Hormuz को तेल के मुक्त आवागमन के लिए खोला जाए।
★ साथ ही कहा कि अगर ईरान समझौता करता है, तो अमेरिका उसके पुनर्निर्माण में मदद भी कर सकता है।
★ ईरान ने इस प्रस्ताव को ठुकराया और स्थायी शांति की मांग की है।
★ ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर हमला हुआ, तो वह भारी जवाबी कार्रवाई करेगा।
★ कुल मिलाकर, अमेरिका-ईरान तनाव बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है और यह पूरे पश्चिम एशिया और वैश्विक तेल बाजार को प्रभावित कर सकता है।
