आईस्टा ने चीनी का उत्पादन अनुमान 13 लाख टन घटाया
07-Mar-2026 01:53 PM
मुम्बई। एक अग्रणी व्यापारिक संस्था-ऑल इंडिया शुगर ट्रेड एसोसिएशन (आईस्टा) ने पहले 2025-26 के मौजूदा मार्केटिंग सीजन में 296 लाख टन चीनी के घरेलू उत्पादन का अनुमान लगाया था लेकिन अब उसे 13 लाख टन घटाकर 283 लाख टन निर्धारित कर दिया है। गन्ना की आपूर्ति के अभाव में अनेक चीनी मिलें धड़ाधड़ बंद हो रही हैं, ऊंचे तापमान से गन्ना से चीनी की रिकवरी दर में कमी आ रही है और गन्ना की उत्पादता प्रभावित हो रही है।
एसोसिएशन के अनुसार सभी प्रमुख उत्पादक राज्यों में चीनी का उत्पादन पिछले अनुमान से कम होने की संभावना है। इससे पूर्व इस्मा ने भी चीनी उत्पादन का अनुमान 309.50 लाख टन से घटाकर 293 लाख टन नियत कर दिया था। कई मिलों में गन्ना की क्रशिंग अभी जारी है लेकिन चीनी उत्पादन की गति धीमी पड़ गई है।
