यूरिया से लदे 10-12 जहाजों ने होर्मुज स्टूैट को पार किया

22-Jun-2026 03:40 PM

नई दिल्ली। यूरिया को लदे 16 जहाज होर्मुज स्टूैट के उस पार खड़े थे और जब ईरान-अमरीका के बीच शांति समझौता होने पर होर्मुज स्टूैट को खोला गया तब 10-12 जहाज उस जल क्षेत्र से तेजी से आगे निकलकर भारत की ओर बढ़ गए। उसके पश्चात ईरान ने पुनः होर्मुज स्टूैट को बंद कर दिया। 

आपूर्ति एवं उपलब्धता बढ़ने से यूरिया की कीमतो में नरमी आने की उम्मीद है वैश्विक बाजार मूल्य भी नरम पड़ने लगा है जिससे भारत में इसके आयात का खर्च घट सकता है है प्राप्त सूचना के अनुसार ईरान युद्ध शुरू होने के समय जो 16 जहाज होर्मुज स्टूैट के पास समुद्र में फस गए थे उसमे से 8 जहाजों पर यूरिया, 4 पर डीएपी, 3 पर सल्फर तथा एक जहाज पर अमोनिया लदा हुआ था। 

जानकारों के अनुसार इसमें से कुछ जहाज होर्मुज स्टूैट को पार करने में सफल हो गया है और अगले कुछ दिनों में भारत पहुंच सकता है बेशक ईरान ने एक बार फिर होर्मुज को बंद कर दिया है मगर अमरीका इसे खुलवाने का हर सम्भव प्रयास कर रहा है। ईरान ने भी कहा है कि अगर इजरायल दक्षिणी जेबनाम पर हमला बंद करता है तो होर्मुज को पुनः खोल दिया जाएगा। भारत में खरीफ फसलों की बिजाई आरम्भ हो चुकी है और किसानो को उर्वरको की पर्याप्त आपूर्ति सुनश्चित की जा रही है।