नेपाल के मधेश प्रान्त में गेहूं का उत्पादन घटा

22-Jun-2026 05:27 PM

जनकपुरा धाम। भारत के उत्तरी पड़ोसी देश-नेपाल के मधेश प्रान्त में विगत वर्षो की तुलना में इस बार गेहूं का उत्पादन कम हुआ है ज्ञात हो कि इस क्षेत्र की जमीन बहुत उपजाऊ है। मधेश को नेपाल में गेहूं का एक अग्रणी उत्पादक प्रान्त माना जाता है। 

मधेश प्रान्त के कृषि विकास निदेशालय के अनुसार चालू वर्ष के दौरान राज्य में 3,00,752 हेक्टेयर में गेहूं की बोआई हुई थी और 1.80 टन प्रति हेक्टेयर की औसत उपज दर के साथ इसका कुल उत्पादन 5,43,160 टन पर पहुंच सका। राज्य में गेहूं का सर्वाधिक 98,490 टन उत्पादन धनुष जिले में दर्ज किया गया जहां इसकी बिजाई 35,500 हेक्टेयर में हुई थी और औसत उपज दर 2.94 टन प्रति हेक्टेयर रही। 

इसके बाद रौता हाट जिले में 52,741 टन, सर्लाही जिले में 69,596 टन तथा महोत्तरी जिले में 72,800 टन गेहूं का उत्पादन हुआ। इसके आलावा सप्तरी जिले में 82,320 टन तथा बारां जिले में 71,920 टन गेहूं का उत्पादन दर्ज किया गया। प्रतिकूल मौसम के कारण गेहूं की क्वालिटी भी कमजोर रही। उत्पादन में गिरावट आने से वहां स्थानीय मांग एवं जरूरत को पूरा करने के लिए करीब 50 हजार टन गेहूं के आयात की आवश्यकता पड़ेगी जिसे भारत से मंगाया जा सकता है।