उत्तर व मध्य भारत में अप्रैल में भी बारिश की संभावना: IMD
30-Mar-2026 11:18 AM
उत्तर व मध्य भारत में अप्रैल में भी बारिश की संभावना: IMD
★ IMD के अनुसार उत्तर और मध्य भारत में 31 मार्च तक बारिश और ओलावृष्टि जारी रह सकती है, और यह सिलसिला अप्रैल में भी जारी रहने की संभावना है।
★ लगातार आने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 30–31 मार्च, 3–4 अप्रैल और 6–8 अप्रैल के बीच बारिश व आंधी-तूफान का दौर देखने को मिल सकता है।
★ जहां यह मौसम गर्मी से राहत देगा, वहीं देर से बोई गई गेहूं फसल के लिए जोखिम बढ़ा रहा है। तेज बारिश और ओलावृष्टि से दाना भरने और पकने की अवस्था वाली फसल को नुकसान की आशंका है, ऐसे में किसानों को जल्द कटाई करने की सलाह दी गई है।
★ सरकारी अनुमान के अनुसार देश का गेहूं उत्पादन 1200 लाख टन से अधिक रहने का अनुमान है, लेकिन निजी आकलनों में तापमान में उतार-चढ़ाव और असमय बारिश के कारण उत्पादन कम रहने की आशंका जताई गई है।
★ असमय बारिश से गेहूं उत्पादन में देशभर में करीब 1–1.5% तक गिरावट संभव है, जबकि प्रभावित राज्यों में यह नुकसान 2–3% तक पहुंच सकता है।
चना, मसूर, मटर, सरसों की कटाई जोरो पर, बारिश से इन फसलों पर भी पड़ सकता है असर।
