सप्ताहिक समीक्षा - मूंगफली
30-Mar-2026 01:17 PM
सप्ताहिक समीक्षा - मूंगफली
मांग एवं आपूर्ति के अनुरूप मूंगफली बाजार में मिश्रित रुख
नई दिल्ली। सबसे प्रमुख उत्पादक राज्य-गुजरात की राजकोट 21-27 मार्च वाले सप्ताह के दौरान 9-10 हजार बोरी मूंगफली की दैनिक आवक के बीच कीमत 1000 रूपए घटकर 8000-10000 रूपए प्रति क्विंटल रह गयी इसी तरह महाराष्ट्र के सोलापुर में भाव 400 रूपए की गिरावट के साथ 8800 रूपए प्रति क्विंटल पर आ गया। राजस्थान के बीकानेर में दाम 7300 रूपए पर स्थिर रहा मगर उत्तर प्रदेश के झाँसी में 200 रूपए बढ़कर 6400/7400 रूपए तथा महोबा में 100 रूपए सुधरकर 6200/6900 रूपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। मंडियों में आवक घटने लगी है।
मूंगफली दाना
छिलका सहित मूंगफली के दाने में मांग कमजोर रही और इसलिए कीमत में 500 से लेकर 1500 रूपए प्रति क्विंटल तक की गिरावट दर्ज की गई।
मूंगफली तेल
लूज रूप में मूंगफली तेल का कारोबार सुस्त एवं मूल्य स्थिर रहा लेकिन कहीं-कहीं इसमें 1-2 रूपए प्रति किलो का सुधार आ गया।
ब्रांडेड तेल
कोटा में ब्रांडेड मूंगफली तेल की कीमत 2950 रूपए प्रति टीन (15 लीटर) पर स्थिर रही लेकिन फिलटर्ड मूंगफली तेल में थोड़ी बहुत खरीदारी होने से कीमत में 4 से 6 रूपए प्रति किलो की बढ़ोत्तरी हो गई। मूंगफली ऑयल तेल और डीओसी में भी ज्यादा कारोबार नहीं हुआ।
