बांधों-जलाशयों में केवल 46.5 प्रतिशत पानी का स्टॉक मौजूद
30-Mar-2026 01:58 PM
नई दिल्ली। देशभर के 166 प्रमुख बांधों- जलाशयों में पानी का स्तर लगातार तेजी से घटता जा रहा है जो कृषि क्षेत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। देश के अधिकांश भागों में वर्षा का अभाव होने तथा तापमान बढ़ाने से जल स्तर में गिरावट आ रही है।
केन्द्रीय जल आयात के आंकड़ों से पता चलता है कि 166 प्रमुख जलाशयों में केवल 85.432 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी का स्टॉक बचा हुआ है जो उसकी कुल भंडारण क्षमता का महज 46.5 प्रतिशत है। वैसे यह जल स्तर गत वर्ष से 10.5 प्रतिशत तथा दस वर्षीय औसत के मुकाबले 21 प्रतिशत ज्यादा है।
कुल भंडारण क्षमता के मुकाबले पानी का स्टॉक उत्तरी क्षेत्र में 8.845 बीसीएम या 44.6 प्रतिशत रह गया है। इस क्षेत्र में पंजाब, राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश शामिल है।
इसी तरह पूर्वी क्षेत्र में जल स्तर 10.349 बीसीएम या 47.6 प्रतिशत पर आ गया है। इस क्षेत्र में आसाम, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र के सात राज्य सम्मिलित हैं। आसाम तो जलस्तर घटकर चिंताजनक स्तर तक नीचे आ गया है।
