उत्पादन कम होने पर ब्राजील में चीनी का निर्यात घटने की संभावना

30-Mar-2026 10:54 AM

साओ पाउलो। लैटिन अमरीकी देश- ब्राजील में 2026-27 सीजन के दौरान मिलर्स द्वारा एथनॉल के निर्माण में गन्ना की अधिक मात्रा का उपयोग किए जाने की संभावना है जिससे चीनी के उत्पादन एवं निर्यात में गिरावट आ सकती है। नया क्रशिंग सीजन अगले महीने (अप्रैल) से शुरू होगा। 

उल्लेखनीय है कि ब्राजील दुनिया में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक एवं निर्यातक देश है। एक विश्लेषक   फर्म के अनुसार 2025-26 सीजन के मुकाबले 2026-27 सीजन के दौरान ब्राजील से चीनी के निर्यात में 14 प्रतिशत की भारी गिरावट आ सकती है।

फर्म के अनुसार समीक्षधीन अवधि के दौरान ब्राजील से चीनी का कुल निर्यात 338 लाख टन से घटकर 290 लाख टन पर सिमट जाने की संभावना है।

ब्राजील में 90 प्रतिशत चीनी का उत्पादन  मध्य दक्षिणी क्षेत्र में तथा 10 प्रतिशत का उत्पादन उत्तरी एवं पूर्वोत्तर भाग में होता है। ब्राजील से चीनी का कम निर्यात होने पर भारत को फायदा हो सकता है।