धनिया में सुधार

07-Mar-2024 07:32 PM

नई दिल्ली (भारती एग्री एप्प)। आज धनिया की कीमतों में मिला-जुला व्यापार रहा। एक ओर जहां गुजरात एवं राजस्थान की मंडियों में धनिया के भाव अपने पूर्व स्तर पर मजबूती के साथ खुले वहीँ दूसरी तरफ वायदा में बढ़ते भाव एवं आवक कम होने से मध्य प्रदेश की मंडियों में धनिया की कीमतें 100/200 रुपए प्रति क्विंटल तेजी के साथ बोली गई है। चालू सीजन के दौरान देश में धनिया का उत्पादन कम रहेगा।

जिस कारण से कीमतों में अधिक मंदे की संभावना नहीं है। वायदा बाजार में आज धनिया अप्रैल का भाव 64 रुपए एवं मई का भाव 34 रुपए तेजी के साथ बंद हुआ है।

गत दिनों फिस्स द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष देश में धनिया का उत्पादन 1.16 करोड़ बोरी होने की संभावना है जबकि गत वर्ष उत्पादन 1.62 करोड़ बोरी का रहा था।