दैनिक समीक्षा-सौंठ

20-Sep-2023 01:28 PM

सौंठ नरम 
नई दिल्ली । सौंठ के भाव भी मंदे के साथ बोले गए। जानकार सूत्रों का कहना है कि नाइजीरिया से आयातित सौंठ में मिक्सिंग किए जाने के कारण सौंठ के भाव दिन-प्रतिदिन घट रहे है। और विगत एक पखवाड़े में भाव 30/40 रुपए प्रति किलो तक घट गए है।

वर्तमान में तापमान अधिक होने के कारण सौंठ की खपत भी प्रभावित हो रही है। जिस कारण अभी हाल-फिलहाल कीमतों में तेजी के आसार नहीं है लेकिन सर्दी का सीजन शुरू होने के पश्चात कीमतों में सुधार होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

क्योंकि नई फसल मार्च-अप्रैल माह में आएगी। और इस वर्ष फसल पर अदरक के भाव ऊंचे होने के कारण सौंठ का उत्पादन कम रहा था।