News Capsule/न्यूज कैप्सूल: बारिश से फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा की जाए: कृषि मंत्री
06-Apr-2026 09:25 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: बारिश से फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा की जाए: कृषि मंत्री
★ मंत्री ने देश के कई राज्यों में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को विस्तृत समीक्षा के निर्देश दिए हैं।
★ इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 7 से 10 अप्रैल के बीच मौसम उत्तर-पश्चिम भारत में बिगड़ेगा। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है।
★ कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं 70 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं और तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
★ इस तरह के मौसम से गेहूं सहित रबी फसलों को नुकसान बढ़ सकता है, क्योंकि यह समय कटाई का होता है।
★ मसूर, चना, मटर कटाई अंतिम पड़ाव और सरसों की लगभग पूरी हो चुकी है।
