दैनिक समीक्षा-मसाला

19-Sep-2023 01:59 PM

मसाला बाजार में व्यापार कम  
नई दिल्ली । आज मसाला बाजार में कारोबार कम रहा। एक ओर जहां वायदा बाजार बंद रहा। वही दूसरी तरफ गणेश चतुर्थी के पर्व के कारण उत्पादक केन्द्रों की अधिकांश मंडियों में अवकाश रहा।

मंडी टैक्स कम करने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश की मंडियां गत 15/20 दिन से बंद चल रही हैं। आज राजस्थान की भी अधिकांश मंडियां बंद रही गुजरात की प्रमुख मंडी ऊंझा में भी अवकाश रहा। 

दिल्ली बाजार आज खुला रहा। लेकिन कारोबार शांत रहा और अधिकांश मसालों के भाव अपने पूर्व स्तर पर बोले गए।