Home News
05-Nov-2026 05:32 PM
लिवाली और बिकवाली दोनों शांत, कल जारी होने वाले सरकारी टेंडर पर बाजार की नजर
दिल्ली गेहूं बाजार में आज लिवाली और बिकवाली दोनों पूरी तरह शांत बनी हुई हैं। बिकवाल कम भावों पर माल बेचने के इच्छुक नहीं हैं, जबकि मिलर्स ऊंचे भावों पर खरीदारी करने से बच रहे हैं। इसके चलते बाजार में कारोबार लगभग ठप बना हुआ है।
फिलहाल बाजार की नजर कल जारी होने वाले सरकारी गेहूं टेंडर पर टिकी हुई है। व्यापारियों के अनुसार, टेंडर में गेहूं की कितनी मात्रा बिक्री के लिए जारी की जाती है, इसी के आधार पर बाजार की अगली दिशा तय होगी। मात्रा अधिक जारी होने पर कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है, जबकि सीमित मात्रा जारी होने से बाजार को कुछ समर्थन मिलने की संभावना है।