Home News
05-Nov-2026 05:27 PM
मेलबोर्न। अगस्त की तुलना में सितम्बर के दौरान ऑस्ट्रेलिया में देसी चना के निर्यात में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह वार्षिक निर्यात प्रदर्शन भी कुछ कमजोर रहा।
सरकारी संस्था- ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो (एबीएस) की रिपोर्ट से पता चलता है कि ऑस्ट्रेलिया से 2024-25 के सम्पूर्ण मार्केटिंग सीजन (अक्टूबर-सितम्बर) में कुल 19.61 लाख टन चना का निर्यात हुआ था जो 2025-26 के मार्केटिंग सीजन में 82 हजार टन घटकर 18.79 लाख टन पर अटक गया।
एबीएस की रिपोर्ट के मुताबिक सितम्बर 2026 में देश से चना का निर्यात 1,66,230 टन पर ही पहुंच सका जो अगस्त माह के शिपमेंट 1,71,929 टन से कुछ कम रहा। सितम्बर में ऑस्ट्रेलिया से भारत को सर्वाधिक 55,512 टन चना का निर्यात किया गया जबकि बांग्ला देश को 53,036 टन तथा पाकिस्तान को 31,766 टन चना का शिपमेंट किया गया।
दो वर्षों तक शानदार उत्पादन होने के बाद ऑस्ट्रेलिया में 2026-27 सीजन के दौरान चना की पैदावार घटने की संभावना है और प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में बेमौसमी वर्षा से क्वालिटी भी प्रभावित हो सकती है।