Home News

मगज-तरबूज उत्पादन गत वर्ष से कम : अधिक मंदे की संभावना नहीं

05-Nov-2026 07:39 PM

मगज-तरबूज उत्पादन गत वर्ष से कम : अधिक मंदे की संभावना नहीं

मगज-तरबूज उत्पादन गत वर्ष से कम : अधिक मंदे की संभावना नहीं   

नई दिल्ली। वर्तमान में प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान की मंडियों में नए मगज तरबूज की आवक हो रही है। मगर इस वर्ष पैदावार गत वर्ष की तुलना में कम रहने के कारण कीमतों में अधिक मंदे के आसार नहीं है। 

उल्लेखनीय है कि चालू सीजन के दौरान बारिश की कमी के चलते फसल को नुकसान हुआ है। जिस कारण से इस वर्ष मगज-तरबूज का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में कम माना जा रहा है। गत वर्ष देश में 20/22 हजार टन का उत्पादन माना गया था जोकि इस वर्ष घटकर 12/14 हजार टन रह जाने के अनुमान है। एक अनुमान के अनुसार वर्ष 2023 से पूर्व देश में मगज तरबूज का उत्पादन 30/32 हजार टन का होता था और भाव 125/130 के आसपास रहते थे। लेकिन वर्ष 2023 में सूडान में ग्रह युद्ध के चलते मगज-तरबूज का आयात प्रभावित हुआ और नवम्बर-दिसम्बर- 2023 में भारतीय बाजारों में मगज-तरबूज के भाव रिकॉर्ड स्तर 820/830 रुपए पर बोले जाने लगे हैं। जिस कारण से वर्ष 2024 में उत्पादन बढ़कर 42/45 हजार टन का स्तर छू गया। हालांकि विगत दो वर्षों से भी बिजाई तो अच्छी हो रही है लेकिन प्रतिकूल मौसम के चलते पैदावर में कमी आ रही है। इसके अलावा आयात भी कम हो रहा है। 

अधिक मन्दा नहीं 

गत दिनों कीमतों में गिरावट आने के वर्तमान में फिर से मगर तरबूज के भाव -तेजी के साथ बोले जाने लगे हैं। विगत दो दिनों के दौरान 10/15 रुपए तक बढ़ गए है। सूत्रों का कहना है कि पैदावार में कमी एवं चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सरकार द्वारा आयात की अनुमति न दिए जाने के कारण भविष्य में भावों में अच्छी तेजी आने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। वर्तमान में जोधपुर में 7 स्टार सूडान का भाव 620/640 रुपए बोला जा रहा है जोकि आगामी दिनों में 700 रुपए का स्तर छूने के आसार है। 

आयात 

आमतौर पर कॉमर्स डिपार्टमेंट ऑफ इंडिया अप्रैल माह के दौरान मगज-तरबूज आयात का नोटिफिकेशन जारी करती है लेकिन किसानों के हितों को देखते हुए इस वर्ष आयात का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है मगर दो नंबर के आयात बराबर हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 के दौरान मगज तरबूज का रिकॉर्ड आयात 86273 टन का हुआ था जोकि वर्ष 2025-26 में घटकर केवल 5211 टन का रह गया। वर्ष 2023-24 में आयात 35750 टन का रहा था जबकि वर्ष 2022-23 में आयात 65989 टन का किया गया था। वर्ष 2021-22 में आयात 20355 टन का रहा था।