दलहन-तिलहन पर 100% MSP खरीद की सिफारिश, पाम तेल पर ड्यूटी का प्रस्ताव

30-Mar-2026 11:17 AM

दलहन-तिलहन पर 100% MSP खरीद की सिफारिश, पाम तेल पर ड्यूटी का प्रस्ताव
★ संसद की कृषि संबंधी स्थायी समिति ने तिलहन और दलहन क्षेत्र में बड़े सुधारों की सिफारिश करते हुए 100% MSP पर खरीद सुनिश्चित करने की बात कही, वर्तमान में इन फसलों की सरकारी खरीद लगभग 25% तक सीमित है।
★ समिति ने पाम तेल पर 20% सेफगार्ड ड्यूटी लगाने का सुझाव दिया है, तब जब अंतरराष्ट्रीय कीमतें 800 डॉलर प्रति टन से नीचे चली जाएं।
★ इसके अलावा “नेशनल सीड ग्रिड” बनाने, अधिक खरीद केंद्र स्थापित करने, डिजिटल पोर्टल और हेल्पलाइन शुरू करने तथा नकली बीजों पर नियंत्रण के लिए सख्त कानून लाने की भी सिफारिश की गई है।
★ किसानों की आय बढ़ाने के लिए FPOs को मजबूत करने, प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाने और ‘भारत दाल’ की तर्ज पर ‘भारत ऑयल’ ब्रांड लॉन्च करने का प्रस्ताव दिया गया है।