दाल मिलर्स की मजबूत लिवाली से अरहर में 100/200 रुपये की तेजी
24-Aug-2026 07:19 PM
घरेलू बाजार में स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने तथा खपत का सीजन शुरू होने से अरहर की कीमतों में आज तेजी का रुख रहा। दाल मिलर्स की मजबूत लिवाली के चलते आयातित तुवर में 100/200 रुपये तथा देसी तुवर में भी 100/200 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। आगामी दिनों में त्योहारों के कारण दालों की मांग बढ़ने की उम्मीद है, जिससे अरहर के भाव को कुछ समर्थन मिल सकता है। चालू खरीफ में अरहर की बुआई पिछले साल की तुलना में कम है। इससे आगे घरेलू आपूर्ति को लेकर बाजार की नजर नई फसल की स्थिति पर बनी रहेगी। बंदरगाहों पर आयातित अरहर का स्टॉक बहुत अधिक नहीं है। वहीं, महंगे आयात पड़ते के कारण शॉर्ट टर्म में नई शिपमेंट सीमित रहने की संभावना है। इससे अरहर में बड़ी गिरावट की संभावना फिलहाल कम दिखाई दे रही है। मोजाम्बिक की सफेद अरहर के नवा शेवा बंदरगाह पर सितंबर-अक्टूबर शिपमेंट के भाव करीब 20 डॉलर बढ़कर 695/700 डॉलर प्रति टन सीएंडएफ हो गए। वहीं, गजरी अरहर के भाव 680/685 डॉलर तथा मटवारा अरहर के भाव भी 680/685 डॉलर प्रति टन सीएंडएफ पर पहुंच गए।
बाजार का अनुमान
दाल मिलर्स की मजबूत खरीद, कमजोर बिकवाली और सीमित आयातित स्टॉक से अरहर को निकट अवधि में समर्थन मिलने की संभावना है। आगामी त्योहारों के कारण मांग में सुधार होने तेजी का माहौल बन सकता है। हालांकि बड़ी तेजी के लिए दाल मिलों की लगातार मजबूत खरीद और घरेलू मांग में ठोस सुधार जरूरी होगा।
