शीतकालीन बारिश में 59 प्रतिशत की भारी गिरावट

25-Feb-2026 10:51 AM

नई दिल्ली। मौसम विभाग के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि इस वर्ष 1 जनवरी से 23 फरवरी के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर सामान्य मौसम की तुलना में करीब 59 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। दक्षिणी प्रायद्वीप में बारिश की कमी 24 प्रतिशत दर्ज की गई।

दूसरी ओर पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत में 92 प्रतिशत वर्षा का अभाव रहा जो अन्य संभागों की तुलना में सबसे ज्यादा है। इसके बारिश की कमी मध्यवर्ती भारत में 81 प्रतिशत तथा पश्चिमोत्तर राज्य में 48 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिणी राज्यों में भी 24 प्रतिशत बारिश हुई। 

नमी युक्त पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण गुजरात, राजस्थान एवं पंजाब जैसे राज्यों के अंतर्राष्ट्रीय सीमावर्ती इलाकों में हुई बारिश के कारण वहां वर्षा की कुल कमी अपेक्षाकृत कम देखी गई। लेकिन पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत को किसी वर्षा चक्र का सहारा नहीं मिल सका।

हालांकि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ मगर यह अपर्याप्त रहा। रबी फसलों की सिंचाई के लिए विभिन्न राज्यों में किसानों को कृत्रिम साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है क्योंकि कम बारिश के साथ तापमान में नियमित रूप से वृद्धि हो रही है।