कैलिफोर्निया बादाम: जनवरी में चौंकाने वाली बिक्री, भारत की मांग में सुधार

25-Feb-2026 01:52 PM

कैलिफोर्निया बादाम: जनवरी में चौंकाने वाली बिक्री, भारत की मांग में सुधार
सैक्रामेंटो। जनवरी में कैलिफोर्निया बादाम की शिपमेंट पिछले साल से 10% घटकर 206 मिलियन पाउंड रही। घरेलू आपूर्ति 17% और निर्यात 7% कम रहा।
हालांकि, कुल कमिटेड बिक्री 588 मिलियन पाउंड तक पहुंच गई, जो पिछले साल से 3% अधिक है। जनवरी में 298 मिलियन पाउंड की नई बिक्री दर्ज की गई, जो असामान्य रूप से ऊंचा स्तर है।
सीजन की अब तक की कुल शिपमेंट 7% कम है। भारत, जो प्रमुख निर्यात बाजार है, वहां आपूर्ति अभी भी पिछले साल से 12% कम है, लेकिन हाल के महीनों में मांग में सुधार देखा गया है और आगे मांग मजबूत रहने की उम्मीद है।
मध्य पूर्व/अफ्रीका में निर्यात 5% बढ़ा, जबकि वियतनाम में 65% की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई।
~~~~~~~~~~~~~
California Almonds: Surprising January Sales; India Demand Improving
Sacramento: January almond shipments from California fell 10% year-on-year to 206 million pounds, with domestic shipments down 17% and exports 7% lower.
However, total committed sales rose to 588 million pounds, 3% above last year. Handlers added an unusually high 298 million pounds in sales during January.
Year-to-date shipments remain 7% below last year. India, the leading export destination, is still 12% behind last year’s pace, though demand has improved in recent months and is expected to stay firm.
Exports to the Middle East/Africa region rose 5%, while Vietnam recorded a sharp 65% increase in imports.