सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
31-Mar-2026 08:33 AM
सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
Export Inspections रिपोर्ट के अनुसार 26 मार्च को समाप्त सप्ताह में 5,86,427 टन (21.43 मिलियन बुशल) सोयाबीन का निर्यात शिपमेंट हुआ। यह पिछले सप्ताह से 28.3% कम तथा पिछले वर्ष की समान अवधि से 47.4% कम है।
चीन 2,70,424 टन के साथ सबसे बड़ा गंतव्य रहा, जबकि इंडोनेशिया को 80,716 टन और मिस्र को 53,245 टन सोयाबीन भेजा गया।
चालू विपणन वर्ष में अब तक कुल निर्यात शिपमेंट 29.182 मिलियन टन (1.072 बिलियन बुशल) रहा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 27% कम है।
NASS की मार्च प्लांटिंग इंटेंशन रिपोर्ट में इस वर्ष सोयाबीन का रकबा 85.55 मिलियन एकड़ रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष से लगभग 4.33 मिलियन एकड़ अधिक होगा।
ग्रेन स्टॉक्स रिपोर्ट से पहले अनुमान है कि 1 मार्च को सोयाबीन का भंडार 2.067 बिलियन बुशल रह सकता है, जो पिछले वर्ष से 158 मिलियन बुशल अधिक होगा।
ब्राजील में AgRural के अनुसार सोयाबीन की कटाई 75% पूरी हो चुकी है और उत्पादन अनुमान 178.4 मिलियन टन आंका गया है, जो पिछले अनुमान से 0.4 मिलियन टन अधिक है।
