सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
02-Jun-2026 08:46 AM
सोया अंतर्राष्ट्रीय समाचार
★ NASS रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में 31 मई वाले सप्ताह में सोया की बिजाई 87% पहुंची, 65% फसल अंकुरित, 66% फसल की स्थिति अच्छी।
★ NASS रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में अमरीका में 218 मिलियन बुशेल सोया की क्रशिंग की गयी, जो मार्च से 44 लाख बुशेल अधिक। पूरे सीजन में अब तक क्रशिंग 1.7 बिलियन बुशेल पहुंची। सोया का स्टॉक 6.2% घटा।
★ USDA के अनुसार 28 मई वाले सप्ताह में अमरीका से 5 लाख टन सोया निर्यात की गयी गत वर्ष से 64% अधिक।
★ चीन ने सबसे अधिक 2 लाख टन, इजिप्ट ने 1.1 व जापान ने 0.80 लाख टन किया आयात।
★ चालू मार्केटिंग सीजन में 1 सितम्बर से 28 मई तक 356.5 लाख टन सोया निर्यात किया गया, गत वर्ष से 20% कम।
★ स्टोन एक्स एजेंसी के अनुसार ब्राजील में सोया उत्पादन पिछले अनुमान से 1.8 लाख टन बढ़कर 1818 लाख टन पहुंच सकता है।
