सरसों में रही तेजी
16-May-2024 06:43 PM
नई दिल्ली । सरसों में मुनाफावसूली करते रहिए। आवक कमजोर होने व तेल मिलों की डिमांड निकलने से सरसों में तेजी का रूख। दिल्ली लारेंस पर आज 100 रुपए की तेजी देखने को मिली।
इस तेजी के साथ भाव 5700 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गये। राजस्थान की जयपुर मंडी में 50 रुपए व भरतपुर में 25 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इस बढ़ोत्तरी के साथ जयपुर भाव 5750 रुपए, व भरतपुर भाव 5450 रुपए प्रति क्विंटल पर देखने को मिले।
