सरकार ने आयातकों को 2 महीने के भीतर रिफाइंड चीनी बेचने के दिए निर्देश

26-Aug-2026 08:39 AM

सरकार ने आयातकों को 2 महीने के भीतर रिफाइंड चीनी बेचने के दिए निर्देश
★ DGFT ने 20 अगस्त को जारी नोटिफिकेशन में मामूली बदलाव करते हुए कहा कि देश में TRQ के तहत आयात की जाने वाली 10 लाख टन चीनी को जल्द से जल्द बाजारों में उतारा जाएगा।
★ नये सर्कुलर के अनुसार जो भी कच्ची चीनी आयात की जाएगी वह बिल ऑफ़ एंट्री के 2 महीने के भीतर प्रोसेसिंग के बाद रिफाइंड बनाकर बाजारों में आ जानी चाहिए।
★ सरकार के लगातार आ रहे नोटिफिकेशन/सर्कुलर से बाजारों में घबराहट का माहौल।
★ कई राज्य खासकर उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र में गोदामों में लगे छापे।