कमजोर बिकवाली और मजबूत मांग से उड़द में तेजी, आयातित माल के भाव भी मजबूत
चेन्नई। घरेलू बाजार में उड़द की कीमतों में चालू सप्ताह के दौरान तेजी का रुख बना रहा। उत्पादक मंडियों में आवक का दबाव कमजोर पड़ने, किसानों की सीमित बिकवाली और स्टॉकिस्टों की बढ़ती सक्रियता से बाजार को समर्थन मिला। इसके साथ ही बर्मा से आयातित उड़द एफएक्यू और एसक्यू के भावों में मजबूती आने से घरेलू बाजार की धारणा भी मजबूत हुई है। दाल मिलों की खरीद बढ़ने से उड़द की कीमतों को सहारा मिल रहा है। हालांकि, ऊंचे भाव होने के कारण मिलें फिलहाल अपनी जरूरत के अनुसार ही खरीद कर रही हैं। बाजार में उपलब्धता सीमित रहने और बिकवाली कमजोर पड़ने से कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। त्योहारी सीजन को देखते हुए अगले दो महीनों में उड़द दाल की मांग मजबूत रहने की संभावना है। इससे बाजार को आगे भी समर्थन मिल सकता है। दूसरी ओर, मौसम अनुकूल रहने पर प्रमुख उत्पादक राज्यों की मंडियों में नई देशी उड़द की आवक बढ़ने की उम्मीद है, जिससे आपूर्ति में सुधार हो सकता है। बाजार जानकारों के अनुसार, यदि कीमतों में तेजी जारी रहती है तो ऊंचे भावों पर मुनाफावसूली से बीच-बीच में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसके बावजूद, मजबूत मांग, सीमित बिकवाली और आयातित उड़द के बढ़ते भावों को देखते हुए निकट अवधि में बाजार में तेजी की संभावना बनी हुई है। हालांकि, आगे की दिशा नई फसल की आवक और दाल मिलों की खरीद पर निर्भर करेगी। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर बनी रहने से इस साप्ताह चेन्नई उड़द की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव एफएक्यू 9600 रुपए व एसक्यू 10150 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व निर्यात मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 10 डॉलर और एसक्यू में 10 डॉलर प्रति टन की बढ़त देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 945 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 1025 डॉलर प्रति टन हो गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी के समर्थन व मांग मजबूत बनी रहने इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 150/300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी। और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 10100 रुपए और एसक्यू 10450 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
मध्य प्रदेश
मांग बढ़ने से चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 400/500 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में जबलपुर में 5000/10000 रुपए,करेली 6000/9501 रुपए दमोह 5000/9700 रुपए और इंदौर में 6500/10000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में 400/500 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और सप्ताहंत में भाव अकोला में 10100 रुपए, लातूर में 8000/9800 रुपए, जलगांव 7800/9700 रुपए बार्शी 8700/9500 रुपए व अहमदनगर 7000/10000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बनी रहने से कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 300/400 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 9700 रुपए व विजयवाड़ा में 9650/9750 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार राजस्थान उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहंत में जयपुर 8200/9200 रुपए व कोटा 6000/8700 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
उड़द दाल
उड़द की तेजी के समर्थन व मांग बनी रहने से उड़द दाल की कीमतों में इस साप्ताह 300/500 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 11600/12450 रुपए, भाटापारा 11200/12800 रुपए, जलगांव में 12900 रुपए, मेरठ 10300/11300 रुपए और विजयवाड़ा 11300/12600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।