Home News

साप्ताहिक समीक्षा – मसूर

10-Oct-2026 09:32 PM

साप्ताहिक समीक्षा – मसूर
कमजोर मांग से मसूर में गिरावट, दाल मिलों की खरीद सुस्त

घरेलू बाजार में मसूर की कीमतों में चालू सप्ताह के दौरान गिरावट का रुख देखने को मिला। ऊंचे भावों पर बिकवाली बढ़ने और मसूर दाल की मांग कमजोर पड़ने से बाजार पर दबाव बना हुआ है। पिछले दिनों कीमतों में आई तेजी के बाद ऊंचे स्तरों पर स्टॉकिस्टों और अन्य बाजार प्रतिभागियों की बिकवाली बढ़ने से बाजार की धारणा प्रभावित हुई है। दूसरी ओर, दाल मिलों की लिवाली सीमित रहने से कीमतों को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पा रहा है। मसूर बाजार में गिरावट का प्रमुख कारण दाल मिलों की सीमित खरीद को माना जा रहा है। मसूर दाल की खपत में अपेक्षित तेजी नहीं आने से मिलर्स कच्चे माल की खरीद में सावधानी बरत रहे हैं। ऊंचे भावों पर तैयार दाल की बिक्री करना भी चुनौतीपूर्ण हो रहा है, जिसके कारण मिलें अपनी तत्काल जरूरत के अनुसार ही खरीद कर रही हैं।दाल मिलों की लिवाली कमजोर रहने से उत्पादक मंडियों और प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में मसूर की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है। जब तक तैयार दाल की मांग में सुधार नहीं आता, तब तक मिलों की खरीद में बड़ी तेजी आने की संभावना सीमित रह सकती है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान आयातित मसूर की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव मुंद्रा जहाज 5900/6000 रुपए हजीरा 6075 रुपए व कंटेनर मुंबई कनाडा 6400 रुपए व ऑस्टेलिया 6300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।   
दिल्ली: 
दाल मिलर्स की लिवाली सिमित बनी रहने से इस सप्ताह दिल्ली छोटी मसूर में 75/100 व देसी बड़ी मसूर में 100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव में छोटी कोटा 7450 रुपए, बूंदी 8200/8250 रुपए, उत्तर प्रदेश 8600/8650 रुपए तथा देसी बड़ी 6850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश: 
लिवाली  सुस्त बनी रहने से मध्य प्रदेश में मसूर के भाव में 10/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरवाट रही। और सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 6000/6200 रुपए, बीना 6200/6500 रुपए, गंजबासौदा 6000/6400 रुपए, सागर 6000/6200 रुपए, दमोह 6000/6500 रुपए, इंदौर 6200 रुपए, करेली 5200/6661 रुपए तथा कटनी 6650 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
उत्तर प्रदेश: 
लिवाली सुस्त रहने से उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह छोटी मसूर के भाव में 100 रुपए व बड़ी मसूर में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव बरेली छोटी 9800 रुपए, मोटी 6800 रुपए, ललितपुर मोटी 6000/6200 रुपए, छोटी 8500/8800 रुपए तथा उरई 6000/6350 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
अन्य मंडियां: 
मांग सुस्त रहने से बिहार मसूर के भाव में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव बाढ़ 7000 रुपए, खुशरूपुर 6900 रुपए तथा मोकामा 7000 रुपए प्रति क्विंटल रहे। वहीं, रायपुर मसूर में 50 रुपए की नरमी दर्ज की गई और भाव 6500 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मसूर दाल: 
ग्राहकी सुस्त रहने से चालू सप्ताह के दौरान मसूर दाल के भाव में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। सप्ताहांत में इंदौर 7100/7250 रुपए, बाढ़ 7900/8100 रुपए, खुशरूपुर 7800/8000 रुपए, मोकामा 7900/8100 रुपए, चंदौसी 8700 रुपए तथा हैदराबाद 7850 रुपए प्रति क्विंटल रहे।