साप्ताहिक समीक्षा - उड़द
11-Jul-2026 09:07 PM
सीमित बिकवाली व मजबूत लिवाली से उड़द के भाव चढ़े
चेन्नई। घरेलू उड़द बाजार में चालू सप्ताह के दौरान सीमित बिकवाली और बेहतर लिवाली के कारण कीमतों में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। दाल मिलों और स्टॉकिस्टों की सक्रिय खरीदारी से बाजार में मजबूती का माहौल बना रहा, जबकि कमजोर मानसून के चलते फसल को लेकर बढ़ी चिंताओं ने भी कीमतों को समर्थन दिया। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार, उड़द उत्पादक राज्यों में मानसून की कमजोर प्रगति के कारण खरीफ सीजन की बुवाई अपेक्षित गति नहीं पकड़ सकी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक केवल 3.01 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में उड़द की बुवाई हुई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 4.63 लाख हेक्टेयर था। इस प्रकार उड़द का रकबा पिछले वर्ष की तुलना में 1.62 लाख हेक्टेयर कम है। कमजोर बुवाई और संभावित उत्पादन को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच स्टॉकिस्टों और दाल मिलर्स ने खरीदारी तेज कर दी है, जिससे बाजार में मांग मजबूत बनी हुई है। कारोबारियों का मानना है कि यदि आगामी दिनों में मानसून में उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ, तो उड़द की कीमतों को आगे भी मजबूत समर्थन मिल सकता है। आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर होने से इस साप्ताह चेन्नई उड़द की कीमतों में 400/450 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल दर्ज किया गया और इस उछाल के साथ भाव एफएक्यू 8650 रुपए व एसक्यू 9500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने व निर्यात मांग बेहतर होने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 20 डॉलर और एसक्यू में 25 डॉलर प्रति टन की तेजी देखी गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 895 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 990 डॉलर प्रति टन हो गयी।
दिल्ली
पोर्ट की तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 300/450 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 8650 रुपए और एसक्यू 9475/9500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
मध्य प्रदेश
बिकवाली कमजोर पड़ने व मांग बढ़ने से चालू सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 400/500 रुपए प्रति क्विंटल का उछाल देखा गया और इस उछाल के साथ भाव सप्ताहांत में जबलपुर में 5000/9000 रुपए,करेली 5000/8900 रुपए दमोह 7400/8500 रुपए और इंदौर में 7000/9200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
महाराष्ट्र
लिवाली व बिकवाली सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहंत में भाव अकोला में 8450 रुपए, लातूर में 4000/7600 रुपए, जलगांव 7400/8500 रुपए बार्शी 5000/8000 रुपए व अहमदनगर 4500/7500 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गयी।
अन्य
चौतरफा तेजी के समर्थन व लिवाली बनी रहने से कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 450 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 9500 रुपए व विजयवाड़ा में 9400 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इसी प्रकार राजस्थान उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहंत में जयपुर 7400/8400 रुपए व कोटा 7500/8600 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
उड़द दाल
उड़द की तेजी के समर्थन व मांग बढ़ने से उड़द दाल की कीमतों में इस साप्ताह 400/500 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 10450/12150 रुपए, भाटापारा 9500/11000 रुपए, जलगांव में 11550 रुपए, मेरठ 9500/10500 रुपए और विजयवाड़ा 10500/12000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
