साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

11-Jul-2026 09:20 PM

लिवाली बढ़ने से मसूर की कीमतों में सुधार

मुम्बई। घरेलू मसूर बाजार में चालू सप्ताह के दौरान कीमतों में सुधार का रुख देखने को मिला। घटे हुए भावों पर किसानों एवं स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने के साथ ही दाल मिलों की मांग में बढ़ोतरी होने से बाजार को मजबूत समर्थन मिला। सप्ताहभर अधिकांश प्रमुख मंडियों में मसूर की कीमतों में मजबूती बनी रही और कारोबार पहले की तुलना में बेहतर रहा। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार, मसूर उत्पादक क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण चालू सप्ताह में प्रमुख मंडियों में आवक अपेक्षाकृत कमजोर रही। आवक घटने से बाजार में उपलब्धता सीमित हो गई, जबकि दाल मिलों ने अपनी आवश्यकता के अनुसार खरीदारी बढ़ा दी। इससे बाजार में पूछ-परख बढ़ी और कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। कारोबारियों का कहना है कि हाल के दिनों में कीमतों में आई गिरावट के बाद मौजूदा स्तरों पर बिकवाली का दबाव कम हो गया है। दूसरी ओर, दाल मिलों ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए खरीदारी में सक्रियता दिखाई, जिससे बाजार का रुख मजबूत हुआ। सीमित आवक और बेहतर मांग के कारण बाजार में संतुलन बना रहा तथा कीमतों को अतिरिक्त समर्थन मिला। विशेषज्ञों के अनुसार, आगामी दिनों में यदि उत्पादक क्षेत्रों में बारिश के कारण मंडियों में आवक सीमित बनी रहती है और दालों की मांग में सुधार जारी रहता है, तो मसूर की कीमतों में और मजबूती देखने को मिल सकती है।
आयातकों की बढ़ी हुई बिकवाली और कमजोर मांग के कारण इस सप्ताह आयातित मसूर के भाव में 50/100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। सप्ताहांत में मुंद्रा कनाडा मसूर 5525/5550 रुपए, हजीरा 5600 रुपये, कंटेनर कनाडा 5850 रुपये तथा ऑस्ट्रेलिया मसूर 5900 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार हुआ।
कनाडा   
पश्चिमी कनाडा में मसूर का कारोबार पिछले कुछ दिनों से सुस्त बना हुआ है, जिससे कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही है। कनाडा में मसूर की बुवाई पूरी हो चुकी है और नई फसल की कटाई अगस्त से शुरू होने की संभावना है। हालांकि इस वर्ष बुवाई क्षेत्र में कुछ कमी आई है, लेकिन पिछले सीजन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने से आपूर्ति की स्थिति फिलहाल संतोषजनक बनी हुई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड मसूर उत्पादन का अनुमान है, जबकि रूस और कजाकिस्तान में भी बेहतर फसल की उम्मीद जताई जा रही है। इससे वैश्विक बाजार में मसूर की उपलब्धता पर्याप्त रहने की संभावना है। कनाडा में नई फसल के लिए सीमित खरीदारी के बीच मसूर के एफओबी भाव फिलहाल स्थिर बने हुए हैं।
दिल्ली 
दाल मिलर्स  बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और सप्ताहांत में भाव छोटी कोटा 7500 रुपए ,बूंदी 8350 रुपए उत्तरप्रदेश 8800 रुपए व देसी बड़ी 6800/6825 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
मध्य प्रदेश 
लिवाली बढ़ने से इस सप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और  भाव सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 6000/6300 रुपए बीना 6000/6400 रुपए गंजबासोदा 5800/6300 रुपए सागर 6000/6300 रुपए दमोह 5900/6425 रुपए इंदौर 6200 रुपए करेली 5100/6215 रुपए व कटनी 6600 रुपए प्रति क्विंटल हो गए।
उत्तर प्रदेश  
मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश की छोटी मसूर की कीमतों में 300 रुपए व बड़ी मसूर में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी  दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में भाव बरेली छोटी 10100 रुपए मोटी 6800 रुपए ललितपुर मोटी 6300/6350 रुपए छोटी 9000/9500 रुपए व उरई 5900/6175 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी । 
अन्य 
चौतरफा तेजी के समर्थन व मांग  में सुधार होने से बिहार मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6900 रुपए खुशरूपुर 6800 रुपए व मोकामा 6900 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। जबकि रायपुर मसूर की कीमतों में  इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 6300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रह गए।
मसूर दाल 
मसूर की तेजी  के समर्थन से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त  देखी गयी और सप्ताहांत में भाव इंदौर 7400/7500 रुपए बाढ़ 7600/7900 रुपए, खुशरुपुर 7500/7800 रुपए, मोकामा 7600/7900 रुपए चंदौसी 8500 रुपए व हैदराबाद 7550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।