साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली
11-Jul-2026 09:25 PM
ऊंचे स्तर पर मांग कमजोर पड़ने से मूंगफली में नरमी
नई दिल्ली। गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में पहले मूंगफली का भाव उछलकर काफी ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था मगर 4-10 जुलाई वाले सप्ताह में मांग कमजोर रहने से कीमतों में 100-200 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी आ गई।
राजस्थान
इसका दाम राजकोट में 225 रुपए घटकर 6000/9000 रुपए प्रति क्विंटल, बीकानेर में 100 रुपए गिरकर 7300 रुपए तथा सोलापुर में भी 100 रुपए गिरकर 9400 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। उत्तर प्रदेश की मंडियां शांत रही और वहां कीमतों में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया।
मूंगफली दाना
छिलका रहित मूंगफली के दाने में सीमित कारोबार होने से कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं आया। केवल सोलापुर एवं नगर में 200-200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी हुई क्योंकि मिलर्स एवं निर्यातकों ने कुछ खरीदारी की।
मूंगफली तेल
लूज रूप में मूंगफली तेल का भाव गुजरात के रजकोट, गोंडल, जामनगर एवं जूनागढ़ में 25 रुपए सुधरकर 1600 रुपए प्रति 10 किलो हो गया। इसके अलावा गुजरात के अन्य केन्द्रों, मुम्बई, बीकानेर, नेवाई / टोंक तथा चेन्नई में भी भाव 10 से 60 रुपए प्रति 10 किलो तक तेज देखा गया।
ब्रांडेड तेल
कोटा में ब्रांडेड मूंगफली तेल 100 रुपए की वृद्धि के साथ 2850 रुपए प्रति टीन (15 लीटर) पर पहुंचा। जयपुर तथा नेवाई में फिल्टर्ड मूंगफली तेल के कुछ ब्रांडों के 40 से 85 रुपए प्रति 10 किलो तक का सुधार आया।
मूंगफली ऑयल केक (डीओसी)
मूंगफली ऑयल केक में तो स्थिरता रही मगर इसके डीओसी का भाव कहीं-कहीं तेज रहा। एक प्लांट में यह 2000 रुपए बढ़कर 38500 रुपए प्रति टन पर पहुंच गया। खरीफ कालीन मूंगफली की बिजाई का रकबा राजस्थान में बढ़ा है मगर गुजरात में पिछड़ रहा है।
