साप्ताहिक समीक्षा- उड़द

27-Jul-2024 06:40 PM

ग्राहकी सुस्त बनी रहने से उड़द में लिवाल शांत                                               

चेन्नई। उड़द दाल में उठाव कमजोर बना रहने से उड़द में दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी हुई है जिस कारण इस साप्ताह भी उड़द की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। 26 जुलाई तक देश में उड़द की बुवाई 23.12 लाख हेकटेयर में हुई जो गत वर्ष की समानवधि में 23.86 लाख हेकटेयर थी। मौसम अनुकूल बना रहने से महाराष्ट्र व कर्नाटक में अभी तक उड़द फसल स्थिति बहुत अच्छी है। कुछ क्षेत्रों में फसल फूल व फली लगना शुरू हो चुकी है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से चेन्नई उड़द में इस साप्ताह 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 8700 रुपए व एसक्यू 9200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार मुंबई उडद भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में 8950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

बर्मा 

निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने  पड़ने व लिवाली कमजोर बनी रहने से  चालू साप्ताह दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 40 डॉलर व एसक्यू में 45 डॉलर प्रति टन की गिरावट  दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 1010 डॉलर व एसक्यू 1110 डॉलर प्रति रह गयी। 

दिल्ली 

पोर्ट की तेजी के गिरावट के असर व दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली उड़द एफएक्यू में 150 रुपए व एसक्यू में 200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और भाव सप्ताहांत में एफएक्यू 9150 रुपए व एसक्यू 9600 रुपए प्रति क्विंटल रह

गयी।  

मध्य प्रदेश 

लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6000/7800 रुपए गंजबासोदा 6000/8500 रुपए जबलपुर 7000/9000 रुपए करेली 7800/8641 रुपए  व इंदौर 9000/9100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।    

महाराष्ट्र 

लिवाली सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में कोई तेजी मंदी नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहांत में अकोला 9200 रुपए लातूर 8000/8800 रुपए बार्शी 7000/8400 रुपए जलगांव 9000/9500 रुपए व अहमदनगर 8500/9000 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गयी। 

अन्य  

दाल मिलर्स की मांग शांत बनी रहने से इस साप्ताह आंध्र प्रदेश के कृष्णा डिस्ट्रिक्ट उड़द में 150 रुपए व विजयवाड़ा उड़द में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में कृष्णा डिस्ट्रिक्ट 9300 रुपए व विजयवाड़ा 9300/9400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर उड़द भी इस साप्ताह 200 रुपए प्रति घटकर सप्ताहांत में 9600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

उड़द दाल 

मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द दाल की कीमतों में 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट   के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 11050/12200 रुपए भाटापारा 10650/11900 रुपए जलगांव 12200 रुपए मेरठ 10500/10800 रुपए व इंदौर 10700/12200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।