साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

07-Sep-2024 08:01 PM

लिवाली बेहतर होने से मसूर की कीमतों में बढ़त                            

मुम्बई। आयातकों व स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर होने से मसूर की कीमतों में इस साप्ताह तेजी का रुख रहा।   मसूर पर आयात ड्यूटी बढ़ाने की खबरों के चलते आयातकों ने मसूर की बिकवाली भाव बढ़ाकर की निर्यातकों ने इस साप्ताह मसूर में 20/25 डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी की। जिससे मसूर की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिला मिला। नई फसल मार्च में आएगी 22 लाख टन खपत को देखते हुए देश में 6 महीने का स्टॉक उपलब्ध।  कनाडा में फसलों की कटाई जोरों पर, ऑस्ट्रेलिया में नई फसल नवम्बर-दिसंबर में आएगी, उत्पादन 17 लाख टन रहने का अनुमान। अगर कनाडा व ऑस्ट्रेलिया के आकड़ें मिलाएं तो कम से कम 30 लाख टन की उपलब्धता बैठती है।1 साल तक लाल मसूर की उपलब्धता बनी रहेगी जिससे कीमतों पर बन सकता है दबाव। आयातकों की बिकवाली शांत पड़ने व लिवाली बेहतर होने से मुंबई मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 200/300 रुपए प्रति क्विंटल उछाल दर्ज किया गया और इस उछाल  के साथ भाव सप्ताहांत में मुंद्रा 5900/5950 रुपए हजीरा 5950/6000 रुपए व कंटेनर 6150/6250 रुपए रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कोलकाता मसूर की कीमतों में भी इस  साप्ताह 175/225 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 6150/6250 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

दिल्ली 

पोर्ट की तेजी के सपोर्ट व दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से  दिल्ली मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 75/150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी  दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 6550 रुपए ,बूंदी 7025 रुपए उत्तरप्रदेश 7100 रुपए व देसी बड़ी 6550 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

मध्य प्रदेश 

बिकवाली ठंडी पड़ने व मांग बढ़ने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त \ देखी गयी और भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5800/5850 रुपए गंजबासोदा 5750/6100 रुपए सागर 5700/6100 रुपए दमोह 5850/6350 रुपए इंदौर 6000/6025रुपए व कटनी 6550 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी। 

उत्तर प्रदेश  

लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश मसूर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी और भाव  सप्ताहांत में बरेली छोटी 7250 रुपए मोटी 6700/6725 रुपए कानपुर 6600 रुपए व ललितपुर मोटी 5800/5900 रुपए छोटी 6500/6600 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी। 

अन्य 

चौतरफा तेजी के सपोर्ट व लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह बिहार मसूर की कीमतों में 50 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और  भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6750 रुपए खुशरूपुर 6650 रुपए व मोकामा 6750 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर में इस  साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में 6250 रुपए प्रति क्विंटल हो  गए ।   

मसूर दाल 

मसूर की तेजी के सपोर्ट व  मांग बनी रहने से  इस साप्ताह मसूर दाल की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और भाव सप्ताहांत में जलगांव 7500 रुपए इंदौर 7500 रुपए बाढ़ 7750/8050 रुपए व खुशरुपुर 7650/7950 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।