साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

27-Jul-2024 06:45 PM

ग्राहकी का अभाव बना रहने से तुवर की कीमतों में गिरावट जारी                                                   

मुम्बई। मांग नीरस बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान भी तुवर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। तुवर दाल में ग्राहकी न होने से तुवर में दाल मिलर्स की लिवाली एक दम शांत बनी हुई है जिस कारण तुवर की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। मौसम फसल के अनुकूल बना रहने से देश में इस वर्ष तुवर की बिजाई जोरो से चल रही है।  26 जुलाई तक देश में तुवर की बिजाई 38.53 लाख हेकटेयर में हुई जो गत वर्ष की समानवधि से 9.80 लाख हेकटेयर अधिक है। स्टॉक लिमिट लगने व बढ़ती बिजाई को देख स्टाकिस्टों व आयातकों ने तुवर की बिकवाली बढ़ा दी जिससे तुवर की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। ग्राहकी शांत पड़ने से चेन्नई तुवर लेमन में इस साप्ताह 250 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया  और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 10600/10650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार मुंबई अफ्रीकन तुवर में भी इस साप्ताह 400/600 रुपए प्रति क्विंटल की जोरदार गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 10200/10300 रुपए ,गजरी 10000/10100 रुपए मलावी 9900/10000 रुपए व सूडान नयी 11200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

बर्मा 

निर्यात मांग कमजोर बनी रहने से  इस साप्ताह बर्मा तुवर में 30 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट  के साथ भाव सप्ताहांत में 1355 डॉलर प्रति टन रह गयी।    

दिल्ली 

पोर्ट की गिरावट के असर मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 200 रुपए व देसी तुवर में भी 300 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट देखी गयीं और इस  गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 11050 रुपए महाराष्ट्र लाइन 11300 रुपए व कर्नाटक लाइन 11400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

महाराष्ट्र 

ग्राहकी का अभाव बना रहने से महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 200/400 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा और भाव सप्ताहांत में सोलापुर 10700/11800 रुपए अकोला 11500/11650 रुपए नागपुर 11600 रुपए हिंगणघाट 9500/10550 रुपए व अहमदनगर 11200/11400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।   

कर्नाटक   

दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 200/400 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 11400/11600 रुपए रायचूर 10023/10859 रुपए यादगीर 10839/11409 रुपए व तालिकोट 11160 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।   

मध्य प्रदेश

बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में 200/500 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 11700/11800 रुपए जबलपुर 8000/10900 रुपए पिपरिया 10000/10500 रुपए व करेली 9900/10500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  

अन्य 

चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर बनी रहने से रायपुर तुवर में 400 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में 11700/12000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर भी चालू साप्ताह के दौरान 200 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 10400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

तुवर दाल 

तुवर की गिरावट के असर व ग्राहकी शांत बनी रहने चालू साप्ताह  के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 200/400 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 115950/16450 रुपए, कटनी फटका 15450/15650 रुपए, अकोला 15600/17200 रुपए,लातूर फटका 16600/16800 रुपए, गुलबर्गा फटका 15700/16400 रुपए व कानपुर फटका 16400/16700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।