साप्ताहिक समीक्षा-मटर

27-Jul-2024 07:20 PM

उपलब्धता बढ़ने से मटर में लिवाल सुस्त                                         

कानपुर। आयातित मटर की उपलब्धता बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मटर की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। बढ़ते आयात के कारण मटर की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। दिसंबर 2023 से जून 2024 तक भारतीय पोर्ट करीब 19 लाख टन पीली मटर आयात होने की संभावना का अनुमान है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग शांत बनी रहने से आयातित मटर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में मुंबई कनाडा 3900 रुपए रूस 3650/3700 रुपए व मुद्रा कनाडा 3700 रुपए व रूस 3600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। आयातित मटर की गिरावट के असर व ग्राहकी सुस्त पड़ने से देसी मटर में लिवाल गायब है। बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग नीरस बनी रहने से कानपुर मटर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में 4000/4025 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी। इसी प्रकार ललितपुर मटर की कीमतों में भी चालू साप्ताह के दौरान 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी  दर्ज की गयी और सप्ताहांत में भाव 3700/3850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। लिवाली कमजोर बनी रहने से महोबा मटर 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर  भाव सप्ताहंत में 3700/3850 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार मऊरानीपुर मटर में 100 रुपए व जालौन मटर में 70 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में मऊरानीपुर 3600/3700 रुपए व जालौन 3635 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। सुस्त मांग के चलते उरई मटर 50 रुपए प्रति क्विंटल घटकर 3600/3670 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार मध्य प्रदेश मटर की कीमतों में इस साप्ताह 50/150 रुपए प्रति क्विंटल के मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में बीना 3700/3725 रुपए व दमोह 3600/3800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

मटर दाल  

मटर की गिरावट के असर व मांग शांत बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मटर दाल की कीमतों में  इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और भाव सप्ताहंत में कानपुर 4300/4350 रुपए व इंदौर 4650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।