साप्ताहिक समीक्षा-मूंग

27-Jul-2024 07:02 PM

बढे भावो पर मूंग में लिवाल कमजोर    

नई दिल्ली। बढे भावो पर बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान मूंग की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। मौसम अनुकूल बना रहने से इस वर्ष मूंग के बिजाई क्षेत्रफल में अच्छी बढ़ोतरी देखी गयी। देश में 26 जुलाई तक मूंग की बिजाई 30.37 लाख हेकटेयर में हुई जो गत वर्ष  समानवधि से 3.36 लाख हेकटेयर अधिक है। महाराष्ट्र व कर्नाटक में अभी तक मूंग की फसल जोरदार है। कर्नाटक के गदग क्षेत्र में मूंग की छिट पुट आवक शुरू हो चुकी है अगले 10 दिनों में आवक में अच्छी बढ़त देखी जा सकती है। दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से दिल्ली मूंग की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में 8000/8600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

राजस्थान 

बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान की मंडियों में मूंग की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में जोधपुर 6300/7700 रुपए जयपुर 7800/8500 रुपए मेड़ता 7000/8000 रुपए सुमेरपुर 7000/8000 रुपए नागौर 7200/7950 रुपए व किशनगढ़ 7000/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  

मध्य प्रदेश 

मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश मूंग की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में पिपरिया 6000/7950 रुपए इंदौर 8000/8100 रुपए करेली 6200/8120 रुपए जबलपुर 6500/7600 व खिरखिया 8000/8300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  

कर्नाटक

उत्पादक मंडियों में नयी मूंग की छिट पुट आवक शुरू हो गयी। नयी मूंग की आवक शुरू होने से बिकवाली का दबाव बढ़ा जिस कारण कर्नाटक मूंग की कीमतों में इस साप्ताह 200/300 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा रहा और भाव सप्ताहंत में गुलबर्गा 7000/8500 रुपए बीदर 7009/7206 रुपए व गदग  7183/9189 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 

महाराष्ट्र  

मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र मूंग की कीमतों में कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और सप्तहांत में लातुर 8000/8500 रुपए अकोला 7400/10550 रुपए ,बार्शी 7000/8500 रुपए, जलगांव 8200/9450 रुपए अहमदनगर 7000/9500 रुपए व वाशिम 7100/7700 रुपए प्रति क्विंटल पर रुके रहे। 

अन्य  

चौतरफा गिरावट के असर मांग सुस्त बनी रहने से पंजाब की जगराओं मूंग में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव 6000/8000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। मांग सुस्त बनी रहने से गुजरात मूंग की कीमतों में इस साप्ताह कोई हल चल नहीं देखी गयी और भावो पे स्थिरता बनी रही। 

मूंग दाल 

मूंग की गिरावट के असर व  मांग कमजोर पड़ने से चालु साप्ताह के दौरान मूंग दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़तगिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहांत में दिल्ली 10400/13200 रुपए जोधपुर 9550/10350 रुपए जयपुर 10300 रुपए भाटापारा 9800 रुपए जलगांव 10500 रुपए व इंदौर 9200/10800  रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।