साप्ताहिक समीक्षा-चना

27-Jul-2024 07:08 PM

लिवाली बेहतर होने से चना की कीमतों  में बढ़त 

नई दिल्ली। घटे भावो पर बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बेहतर होने से इस साप्ताह चना की कीमतों में तेजी का रुख रहा। हालांकि सप्ताहांत में लिवाली कुछ शांत रही। जिससे कीमतों में हल्की नरमी दर्ज की गयी। अबारेस ने अपनी नई रिपोर्ट में 2024-25 सीजन के दौरान 11 लाख टन चना के घरेलू उत्पादन का अनुमान लगाया है। अबारेस की रिपोर्ट में ऑस्ट्रेलिया में सभी शीतकालीन दलहन फसलों का बिजाई क्षेत्र पिछले साल के मुकाबले 17 प्रतिशत बढ़कर इस बार 25 लाख हेक्टेयर पर पहुंच जाने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके तहत खासकर चना  तथा मसूर के क्षेत्रफल में अच्छी बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है। किसानों को इस वर्ष चना की तेजी से भारी लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। इसके अलावा क्वींसलैंड तथा न्यू साउथ वेल्स जैसे प्रमुख उत्पादक प्रांतों में चना की बिजाई के लिए मौसम भी अनुकूल बना हुआ है। गत वर्ष की तुलना में इस बार वहां चना का उत्पादन 133 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। इस साप्ताह ऑस्ट्रेलिया चना के सीएंडएफ भाव 20 डॉलर बढ़कर रेडी 870 डॉलर व नवंबर दिसंबर 880 डॉलर प्रति टन पर पहुँच गए। दाल मिलर्स की मांग सुधार होने से इस साप्ताह दिल्ली चना की कीमतों में 75/100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में मध्य प्रदेश लाइन 7125/7150 रुपए व राजस्थान लाइन 7175/7225 रुपए प्रति क्विंटल हो  गयी। 

पोर्ट 

देसी चना की तेजी के सपोर्ट व लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह मुंबई तंज़ानिया चना की कीमतों 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी  के साथ भाव सप्ताहांत में 6600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार ऑस्ट्रेलिया चना भी इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में भाव 7000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

राजस्थान 

दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान राजस्थान चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 5650/6650 रुपए जयपुर 7200/7250 रुपए बीकानेर 6750/6800 रुपए किशनगढ़ 6600 रुपए व कोटा 6200/6525 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।

महाराष्ट्र 

बिकवाली कमजोर पड़ने व दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह महाराष्ट्र चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी  के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 6200/7150 रुपए अकोला 7025/7050 रुपए नागपुर 7050 रुपए उदगीर 6000/6800 रुपए व अहमदनगर 6700/6900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  

मध्य प्रदेश

बिकवाली शांत बनी रहने व लिवाली मजबूत होने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखी गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 6700/6850 रुपए बीना 6600/6750  रुपए गंजबासोदा 6500/6800 रुपए कटनी 7000/7075 रुपए व इंदौर 7150/7200 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

कर्नाटक 

छिट पुट लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक चना की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और भाव सप्ताहांत में  गुलबर्गा 6500/7100 रुपए बीदर6605/6913 रुपए गदग 6617/6906 रुपए व रायचूर 6123/6811 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

अन्य 

चौतरफा तेजी के सपोर्ट व लिवाली बढ़ने से इस साप्ताह रायपुर चना में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में 6900/7000 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। इसी प्रकार कानपुर चना में भी इस साप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर सप्ताहांत में 7150 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 

चना दाल  

चना की तेजी के सपोर्ट से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 200/300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी  और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 8250/8600 रुपए भाटापरा 8300/8500 रुपए कटनी 8350 रुपए,गुलबर्गा 8100/8200 रुपए जलगांव 8400 रुपए इंदौर 8300/8500 रुपए व कानपुर 7800/7850 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।