रूस द्वारा डोन - अजोज चैनल बंद करने से खाद्यान्न का शिपमेंट प्रभावित

11-Jul-2026 12:44 PM

मास्को। रूस ने यूक्रेनी हमलों को देखते हुए अपने डोन -अजोज चैनल (जल मार्ग) को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है जिससे खाद्यान्न सहित अन्य कृषि उत्पादों का निर्यात शिपमेंट प्रभावित होने की आशंका है। इस जल मार्ग के जरिए रूस से करीब 25 प्रतिशत जून का निर्यात होता है। सीमा प्रहरियों ने शॉपर्स को केर्च स्ट्रेट का मार्ग अपनाने के लिए कह दिया है। 

रूस से निर्यात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पेरिस स्थित यूरोनेक्स्ट एक्सचेंज में गेहूं का वायदा भाव 4 प्रतिशत तक बढ़कर गत 6 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया। डोन-अजोज का जलमार्ग रूस के लिए काफी महत्वपूर्ण एवं सुविधाजनक माना जाता है।

यह रास्ता डोन नदी से अजोज सागर तक जाता है। जलमार्ग के उपयोग से गेहूं का परिवहन खर्च कम बैठता  है। ध्यान देने की बात है कि रूस दुनिया में गेहूं का सबसे प्रमुख निर्यातक एवं तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। वहां से इस महत्वपूर्ण खाद्यान्न का शिपमेंट बाधित होने पर अन्य निर्यातक देशों को फायदा होगा। रूस का गेहूं सबसे सस्ते दाम पर उपलब्ध रहता है। 

अजोज सागर एवं काला सागर को जोड़ने वाला केर्च स्ट्रेट भी कुछ घंटो के लिए बंद रखा जा रहा है। फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि इस स्थिति को कब तक कायम रखा जाएगा। रूस का दो अग्रणी गेहूं उत्पादक राज्य-रोस्तोप तथा क्रॉसनीडोर अजोज सागर के पास ही अवस्थित हैं।