News Capsule/न्यूज कैप्सूल: युद्ध के कारण गैस संकट से उर्वरक (यूरिया) उद्योग पर असर
05-Mar-2026 12:13 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: युद्ध के कारण गैस संकट से उर्वरक (यूरिया) उद्योग पर असर
★ पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण भारत में गैस आपूर्ति प्रभावित होने लगी है, जिससे उर्वरक उद्योग पर असर पड़ रहा है।
★ भारत को LNG की आपूर्ति करने वाला प्रमुख देश Qatar प्रभावित हुआ है।
★ गैस की कमी से Indian Farmers Fertiliser Cooperative Limited और Krishak Bharati Cooperative Limited जैसी उर्वरक कंपनियों के उत्पादन पर हल्का असर पड़ा है।
★ Petronet LNG Limited के तीन LNG टैंकर कतर के रास लाफान बंदरगाह तक नहीं पहुंच पाए, इसलिए कंपनी ने फोर्स मेज्योर नोटिस जारी किया है।
★ फिलहाल घरेलू और वाहन क्षेत्र के लिए गैस आपूर्ति में कोई कटौती नहीं की गई है, लेकिन उर्वरक और उद्योग क्षेत्र पर दबाव बढ़ने की आशंका है।
