News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा में 2026–27 सीजन में दलहनों का रकबा घटने की संभावना

05-Mar-2026 03:10 PM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा में 2026–27 सीजन में दलहनों का रकबा घटने की संभावना
★ कनाडा में आगामी 2026–27 फसल सीजन में किसानों द्वारा कैनोला और स्प्रिंग गेहूं की बुवाई बढ़ाने की संभावना है, जबकि दलहनों का रकबा घट सकता है।
★ मसूर और मटर में पिछले वर्ष के बड़े क्लोजिंग स्टॉक के कारण इस साल इन फसलों के लिए कम क्षेत्र आवंटित किया जा सकता है।
★ बेहतर रिटर्न मिलने के कारण किसान कैनोला और स्प्रिंग गेहूं जैसी फसलों की ओर ज्यादा रुख कर सकते हैं, जिससे दलहनों की बुवाई में कमी आ सकती है।