News Capsule/न्यूज कैप्सूल: पश्चिम एशिया संघर्ष से भारत के चावल निर्यात पर असर
05-Mar-2026 03:11 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: पश्चिम एशिया संघर्ष से भारत के चावल निर्यात पर असर
★ पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण भारत के चावल निर्यात में बाधा आई है और करीब 2–4 लाख टन चावल आपूर्ति श्रृंखला के विभिन्न चरणों में अटका हुआ है। कांडला और मुंद्रा सहित भारतीय बंदरगाहों पर लगभग 3,000 चावल के कंटेनर फंसे हुए हैं।
★ खाड़ी देश भारतीय बासमती चावल के प्रमुख आयातक हैं और आमतौर पर रमजान के दौरान इन देशों को निर्यात बढ़ जाता है। सऊदी अरब, इराक, यूएई और ईरान भारत के बड़े आयातक हैं।
★ निर्यातकों ने बढ़ते डेमरेज शुल्क को देखते हुए सरकार से पोर्ट चार्ज में छूट की मांग की है। इस मुद्दे पर वाणिज्य मंत्रालय के साथ बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें निर्यातकों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा की जाएगी।
