News Capsule/न्यूज कैप्सूल: बिहार में 10 मार्च को हो सकती है बारिश, 5 जिलों में बिजली-ओले गिरने के आसार
05-Mar-2026 03:08 PM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: बिहार में 10 मार्च को हो सकती है बारिश, 5 जिलों में बिजली-ओले गिरने के आसार
★ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले एक सप्ताह के दौरान मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।
★ 10 मार्च को सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में एक या दो स्थानों पर बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है।
★ हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
~~~~~~~~~
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज
★ 7 और 8 मार्च को राज्य के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गरजने वाले बादलों के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।
★ 9 मार्च को भी कुछ स्थानों पर हल्के बादल और गर्जन की स्थिति बन सकती है, लेकिन 10 मार्च से फिर से मौसम शुष्क होने की संभावना है।
★ आसमान साफ रहेगा और वर्षा की संभावना नहीं है।
★ मौसम केंद्र ने फिलहाल किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की।
