छत्तीसगढ़: दलहन-तिलहन खरीदी के लिए पंजीयन 31 मार्च तक

05-Mar-2026 02:30 PM

छत्तीसगढ़: दलहन-तिलहन खरीदी के लिए पंजीयन 31 मार्च तक
★ छत्तीसगढ़ में दलहन और तिलहन फसलों की समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी के लिए किसानों को किसान पंजीकरण पोर्टल पर 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा।
★ योजना के तहत जिन फसलों की खरीदी होगी, उनके समर्थन मूल्य इस प्रकार हैं:
तुर: 8,000 रुपए प्रति क्विंटल
मूंग: 8,768 रुपए प्रति क्विंटल
उड़द: 7,800 रुपए प्रति क्विंटल
मूंगफली: 7,263 रुपए प्रति क्विंटल
सोयाबीन: 5,328 रुपए प्रति क्विंटल
चना: 5,650 रुपए प्रति क्विंटल
मसूर: 6,700 रुपए प्रति क्विंटल
सरसों: 5,950 रुपए प्रति क्विंटल
★ कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीयन कराकर योजना का लाभ उठाएं।