News Capsule/न्यूज कैप्सूल: उत्तर भारत में कपास का रकबा घटा, किसान धान की ओर हुए आकर्षित
18-Jun-2026 10:52 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: उत्तर भारत में कपास का रकबा घटा, किसान धान की ओर हुए आकर्षित
★ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में इस खरीफ सीजन कपास का रकबा करीब 22% घटकर 9 लाख हेक्टेयर रह गया है, जो पिछले वर्ष 11.56 लाख हेक्टेयर था। देशभर में 12 जून तक कपास की बुवाई 9.53 लाख हेक्टेयर में हुई, जो पिछले साल के 13.19 लाख हेक्टेयर से 28% कम है।
★ किसानों का रुझान धान की ओर बढ़ा है क्योंकि धान में सरकारी खरीद की गारंटी और बेहतर लाभ मिल रहा है। वहीं कपास में गुलाबी सुंडी (पिंक बॉलवर्म), मौसम की अनिश्चितता और MSP से नीचे भाव मिलने के कारण जोखिम बढ़ गया है।
★ हालांकि राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश के चलते कपास का रकबा स्थिर रहने या 3-4% बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। केंद्र सरकार ने 2026-27 सीजन के लिए कपास का MSP ₹557 प्रति क्विंटल बढ़ाकर मध्यम रेशा कपास के लिए ₹8,267 और लंबा रेशा कपास के लिए ₹8,667 प्रति क्विंटल कर दिया है।
