News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा: मटर, मसूर और काबुली चना बाजार नई फसल की उम्मीदों से दबाव में
18-Jun-2026 11:10 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: कनाडा: मटर, मसूर और काबुली चना बाजार नई फसल की उम्मीदों से दबाव में
★ कनाडा में 2026 की नई फसल नजदीक आने के साथ मटर बाजार में पुरानी फसल के भाव पर दबाव बढ़ रहा है। येलो पी का भाव फिलहाल 8.00-8.50 डॉलर प्रति बुशल FOB फार्म पर स्थिर बना हुआ है, जबकि ग्रीन पी की मांग कमजोर होने से इसके भाव 9.00-9.50 डॉलर प्रति बुशल तक नरम पड़े हैं।
★ मसूर बाजार में भी पिछले सप्ताह की तुलना में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया, लेकिन नई फसल की बेहतर संभावनाओं के कारण बाजार का रुख नरम बना हुआ है। कनाडा में फसल की स्थिति अच्छी है, जबकि भारत में जून के दौरान सामान्य से कम मानसूनी वर्षा दर्ज की गई है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया में भी लाल मसूर का उत्पादन मजबूत रहने की संभावना है, जिससे वैश्विक आपूर्ति बढ़ सकती है।
★ बड़ी हरी मसूर के भाव लगभग 23-25 सेंट प्रति पाउंड FOB फार्म पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि लाल मसूर 23-25 सेंट प्रति पाउंड के दायरे में बनी हुई है। खरीदार निम्न गुणवत्ता वाली हरी मसूर में भी रुचि दिखा रहे हैं।
★ काबुली चना बाजार अपेक्षाकृत स्थिर बना हुआ है। बड़े आकार के काबुली चने का भाव लगभग 26 सेंट प्रति पाउंड FOB फार्म पर चल रहा है। हालांकि, बुवाई में देरी और मौसम संबंधी चुनौतियों के कारण कनाडा में काबुली चने का रकबा पहले के अनुमान से कम रह सकता है।
★ भारत के मानसून की प्रगति और ऑस्ट्रेलिया की फसल स्थिति आने वाले महीनों में वैश्विक दाल बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
