News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सोया अंतर्राष्ट्रीय बाजार

27-May-2026 08:40 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: सोया अंतर्राष्ट्रीय बाजार
★ अमरीका से 21 मई वाले सप्ताह में 5.7 लाख टन सोया की निर्यात शिपमेंट निकली जो उससे पिछले सप्ताह से मामूली अधिक तथा गत वर्ष की समाअवधि से लगभग दोगुनी है। चीन ने सबसे अधिक 1.37 लाख टन, इजिप्ट ने 1.1 व मेक्सिको ने 0.75 लाख टन ख़रीदा।
★ चालू सीजन में अब तक सोया का निर्यात 351.35 लाख टन पहुंचा। गत वर्ष से 21% अधिक।
★ NASS रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में 24 मई तक 79% सोया बिजाई पहुंची, 49% फसल अंकुरित।
~~~~~~~~~
घरेलू सोया बाजार
★ गत माह से अब तक सोया की कीमतों में 900-1100 रुपए प्रति क्विंटल तक की तेजी आई। इन्ही भाव पर अब बाजार स्थिर। हल्की-फुल्की मुनाफावसूली भी देखी गयी।
★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि मौजूदा भाव पर बाजार कुछ स्थिर रह सकते हैं। डिमांड निकलने पर कीमतों में और तेजी की उम्मीद।