News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीन ने भारतीय नॉन-बासमती चावल की खेपों को फिर लौटाया, GMO होने का लगाया आरोप

27-May-2026 09:48 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: चीन ने भारतीय नॉन-बासमती चावल की खेपों को फिर लौटाया, GMO होने का लगाया आरोप
★ चीन ने एक बार फिर भारतीय नॉन-बासमती चावल की कई खेपों को GMO होने का आरोप लगाकर खारिज कर दिया है। पिछले सप्ताह 4-5 खेप लौटाई गईं, जबकि अब तक करीब 70 खेपों को अस्वीकार किया जा चुका है।
★ भारत सरकार और ICAR पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि देश में कपास को छोड़कर कोई भी GM फसल व्यावसायिक रूप से नहीं उगाई जाती और GM चावल को मंजूरी नहीं दी गई है।
★ चीन भारत की वैश्विक छवि खराब करने और व्यापारिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। इस विवाद के चलते करीब 200 कंटेनरों की शिपमेंट फिलहाल रोक दी गई है।
★ भारतीय अधिकारियों ने पिछले सप्ताह चीन के GACC अधिकारियों से बातचीत भी की, लेकिन चीन ने जांच की पद्धति स्पष्ट नहीं की। व्यापार जगत में इसे भारत-चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।