News Capsule/न्यूज कैप्सूल: गेहूं अंतर्राष्ट्रीय बाजार
27-May-2026 08:41 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: गेहूं अंतर्राष्ट्रीय बाजार
★ 21 मई वाले सप्ताह में अमरीका ने 3.7 लाख टन गेहूं का निर्यात किया जो उससे पिछले सप्ताह से 55% अधिक परन्तु गत वर्ष से 35% कम। जापान ने 0.73 व मेक्सिको ने 0.68 लाख टन खरीद की।
★ चालू सीजन में अब तक गेहूं का निर्यात 234.8 लाख टन पहुंचा।
★ NASS रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में बीते रविवार तक गेहूं की बिजाई 89% पहुंची। 26% फसल स्थिति बेहद अच्छी।
★ साउथ कोरिया फ्लोर मिल ने अमरीका व कनाडा के लिए 1 लाख टन गेहूं खरीद टेंडर किये जारी जिसकी नीलामी आज होगी।
★ यूरोपियन यूनियन कमीशन रिपोर्ट के अनुसार यूरोपियन यूनियन देशों में गेहूं उत्पादन 1270 लाख टन पहुंच सकता है। गत अनुमान से 4 लाख टन कम। स्टॉक गत माह से 5 लाख टन घटकर 141 लाख टन रहने के आकड़े दिए गये।
