News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अमेरिका में मटर की बुवाई 75% पूरी
27-May-2026 09:57 AM
News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अमेरिका में मटर की बुवाई 75% पूरी
★ अमेरिका में चालू सीजन के लिए फील्ड पी (मटर) की बुवाई 26 मई तक लगभग 75 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। यह पिछले साल के 81 प्रतिशत और हाल के औसत 79 प्रतिशत से कम है।
★ USDA के अनुसार बुवाई की रफ्तार सबसे अधिक मोंटाना राज्य में रही, जहां 66 प्रतिशत क्षेत्र में बुवाई पूरी हो चुकी है। इस साल वहां करीब 6.10 लाख एकड़ क्षेत्र में मटर बोने का अनुमान है।
★ वहीं नॉर्थ डकोटा में मटर की बुवाई 78 प्रतिशत पूरी हो चुकी है, जो लगभग 2.80 लाख एकड़ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती है।
