News Capsule/न्यूज कैप्सूल: राजस्थान में MSP से 15% नीचे बिक रही मूंग
★ राजस्थान में नई मूंग की आवक सितंबर से तेज हो गई है। 1 से 18 सितंबर के बीच करीब 63,000 टन मूंग मंडियों में पहुंची, जो पिछले साल की समान अवधि से लगभग 10 गुना अधिक है।
★ इसके बावजूद किसानों को औसतन ₹7,452 प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है, जबकि 2026-27 के लिए मूंग का MSP ₹8,780 प्रति क्विंटल है। यानी किसान करीब 15% कम भाव पर बिक्री कर रहे हैं।
★ किसान संगठनों ने सरकार से जल्द MSP पर खरीद शुरू करने की मांग की है। किसान महापंचायत के अनुसार, खरीद में देरी से किसानों को ₹1,280 से ₹3,200 प्रति क्विंटल तक नुकसान हो रहा है।
★ राजस्थान में इस वर्ष मूंग की बुवाई 23.17 लाख हेक्टेयर रही, जो निर्धारित लक्ष्य से 13% कम है। किसानों का कहना है कि यदि उचित भाव नहीं मिला तो अगले सीजन में मूंग का रकबा और घट सकता है।