News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया से चना निर्यात घटा, मसूर में रिकॉर्ड उछाल

04-Sep-2026 10:33 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: ऑस्ट्रेलिया से चना निर्यात घटा, मसूर में रिकॉर्ड उछाल
★ ऑस्ट्रेलिया ने जुलाई में 41,612 टन चना और 1.75 लाख टन मसूर का निर्यात किया। जून की तुलना में चना निर्यात 27% घटा, जबकि मसूर निर्यात छह गुना से अधिक बढ़ गया।
★ जुलाई में भारत ऑस्ट्रेलियाई चने का सबसे बड़ा खरीदार रहा और उसने 35,997 टन चना आयात किया। नेपाल ने 2,431 टन और ब्रिटेन ने 1,139 टन चना खरीदा।
★ मसूर में भारत ने 78,228 टन के साथ सबसे ज्यादा खरीदारी की। बांग्लादेश ने 65,732 टन और पाकिस्तान ने 23,522 टन मसूर खरीदी।
★ ऑस्ट्रेलिया में नई फसल के चने की कटाई सेंट्रल क्वींसलैंड में शुरू हो गई है। हालांकि, कम बारिश और रकबे में कमी के कारण इस साल चना उत्पादन काफी घटने का अनुमान है।
★ ABARES ने 2026-27 चना उत्पादन का अनुमान घटाकर 10.5 लाख टन कर दिया है, जबकि 2025-26 में उत्पादन 21.9 लाख टन रहा था।
★ इसके विपरीत, मसूर उत्पादन लगातार दूसरे साल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने का अनुमान है। 2026-27 में मसूर उत्पादन 22.5 लाख टन रहने का अनुमान है। मसूर की कटाई नवंबर से शुरू होने की संभावना है।