News Capsule/न्यूज कैप्सूल: खाद्य तेल के आयात शुल्क में कटौती संभव

07-Apr-2026 09:57 AM

News Capsule/न्यूज कैप्सूल: खाद्य तेल के आयात शुल्क में कटौती संभव
★ बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने के लिए सरकार खाद्य तेल के आयात शुल्क में कटौती पर गंभीरता से विचार कर रही है। खुदरा स्तर पर खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए यह कदम उठाया जा सकता है।
★ अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी और आयात लागत बढ़ने के कारण घरेलू बाजार में खाद्य तेल महंगा हुआ है। हाल ही में खुदरा कीमतों में भी प्रति लीटर 10 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
★ कच्चे तेल की कीमतों में 2026 के दौरान बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। अनुमान है कि कच्चा तेल 80–85 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में रह सकता है। यदि कीमतें 100–120 डॉलर प्रति बैरल तक जाती हैं, तो महंगाई पर दबाव और बढ़ सकता है।
★ खाद्य तेल की महंगाई से एफएमसीजी सेक्टर की लागत बढ़ रही है, जिससे कंपनियां कीमतें बढ़ाने या पैक साइज घटाने पर मजबूर हो रही हैं।
★ सरकार का उद्देश्य आयात शुल्क में संभावित कटौती के जरिए खाद्य महंगाई को नियंत्रित करना है, लेकिन इससे किसानों और घरेलू बाजार के संतुलन पर असर पड़ सकता है।